साहित्य में एक समस्या है कि यहाँ लेखक नहीं लेख अमर होते हैं, हाँ! अगर आप ५-१० अमर लेखों के उत्पादनकर्ता हैं तो आप भी अमर हो सकते हैं। वास्तविकता में लेखकों की जात बड़ी शर्मीली होती है, जब कहीं अमर होने की संभावना बनती है तो कछुए की तरह खोल में सर छुपा के बैठ जाते हैं । खैर भ्रमित न हों मेरा अमर होने का कोई उद्देश्य नहीं है, गुगल एडसेन्स के कमाई से महीने का राशन चल जाता है , ज्यादा कुछ की तमन्ना भी नहीं है।
अमर होने में भी भाई - भतीजा वाद हावी है,कोई अमर हुआ तो साथ में भवानी बनाकर तलवार को तो किसी ने चेतक कहकर घोड़े को अमर कर दिया । उसी तरह तलवार और न जाने क्या क्या बोलकर लेखकों ने कलम को अमर कर रखा है। मैं ठहरा विद्रोही बदलाव मुझसे बर्दाश्त होते नहीं,मुझे तो कलम में भी जात नजर आती है, होती भी है। कलमों में भी उँच निच होता है। मैं आपको कलमों की जात के बारे में बताता हूँ।
प्रेमचंद, कालिदास, ग़ालिब की कलम जेनरल कैटेगरी ककी कलम थी, उम्र भर घिसती रही मगर एक ढंग का जुता भी नसीब नहीं हुआ। उम्र भर बेगम से बेलन खाए होंगे सो अलग और उसी बेलन का दर्द उभर-उभर कर कहानियों और शायरीयों में नजर आता रहा।उम्र 4 *4 के कमरे में कट गई क्योंकि जेनरल कटेगरी ककी कलम थी।
अब अफसरों के कलम को ले लें फर्राटेदार चलती है, जेनरल कलम को मुँह चिढाती करोंडों के टेंडर पास करवाती है, कलम भी लाखों खाती है।ऐ कलम तो कागज पर ही तालाब और कुँए भी बना देती है, ऐ है OBC कलम ।
इसके उपर भी एक कलम है, SC/ST कलम ।ऐ कलम सोने की परत चढ़ी होती है ताकि कहीं खराब न हो जाए। आमतौर पर नेताओं के जेब में दिखती है, चलते वक्त थोड़ा लडखडाती है मगर इसकी ताकत का अंदाजा इससे मत लगाइये । जब यह कलम चलती है तो बाकी सब बस बैठकर देखते हैं। आमतौर पर इसका कार्यक्षेत्र कागज के निचे दाहीने कोने पर होता है , मगर पुरे कागज़ की उपयोगिता इसी से तय होती है ।
अब ज्यादा लिखूँगा तो कहीं मेरी कलम दम न तोड़ दे यह समझने में की उसकी जात क्या है?
मेरी कलम अनारक्षीत ही रहे तो बेहतर है। मैं अक्षुत ही रहुँ तो बेहतर है। मैं दूर हीं रहुँ तो बेहतर है।
कर्रा है भाई
ReplyDeleteI don't know to which category your pen belongs to, but all I know that it never disappoints us with its creation.
ReplyDeleteThanks a lot Sharmila... :)
Deleteभाई को धन्यवाद 😊
ReplyDeleteBhai ne Dil khol k likha h or bahut bahut he aacha likha..
ReplyDeletevery nyss bro keep it up..
Thanks alot bhai bas apka pyaar milta rahe. :)
Delete